GEORGIA में मनाया जा रहा है विश्व पर्यटन दिवस, जानिए 44 साल पहले इसकी शुरुआत होने की कहानी

दोस्तों, जिंदगी बहुत छोटी है। इसको लेकर चलने वाला शरीर एक मशीन। इसके हर कल-पूर्जे का आपको ख्याल रखना चाहिए। बदलते हुए दौर में मानसिक तनाव कई बीमारियों को जन्म दे रही है। यह ऐसी स्थिति है कि आपको पता भी नहीं चलता है। हर दिन यह धीरे-धीरे आपकी मशीन को खराब करती है। परिणाम आप सभी को पता है। इससे बचना है तो खुद के लिए समय निकालिए। जिस रेस में भाग रहे हैं। उसमें थोड़ा धीमे हो जाइए। फिर इस संदेश को याद कीजिए ‘सैर कर दुनिया की गाफिल जिंदगानी फिर कहाँ, ज़िंदगी गर कुछ रही तो ये जवानी फिर कहाँ।’

स्पिति यात्रा के दौरान किन्नौर इलाके में ली गई तस्वीर।

27 सितंबर विश्व पर्यटन दिवस

आज विश्व पर्यटन दिवस (#worldtourismday2024) है। आज से ही शुरू कीजिए। छोटी-छोटी यात्राएं कीजिए। जितना बजट है, उसी में कीजिए। आपके गांव, मोहल्लों के आस-पास भी कई ऐसी जगह हैं, जहां आप गए ही नहीं हैं। घरों से कार्यालयों से निकलिए। बाहर की संस्कृति, आबोहवा, खान-पान से रूबरू होइए। आपका देश, आपका राज्य विविधताओं से भरा हुआ है। इसकी यात्रा कीजिए। आपकी जिंदगी में जीवन जिंदा रहेगा।

दिल्ली यात्रा के दौरान ली गई तस्वीर।

जार्जिया में विश्व पर्यटन दिवस पर समारोह

खैर, अब जरा विश्व पर्यटन दिवस पर लौटते हैं। 2024 का विश्व पर्यटन दिवस जार्जिया में मनाया जा रहा है। यह पूर्व यूरोप में एक छोटा सा खूबसूरत देश है। यहां की संस्कृति काफी समृद्ध मानी जाती ही है। गजब के लैंडस्केप हैं। खूबसूरत समंदर के किनारे हैं। इस बार जार्जिया में मनाए जा रहे वर्ल्ड टूरिज्म डे का थीम विश्व में शांति और अलग-अलग देशों की संस्कृति को जोड़ने का रखा गया है।

इंटरनेट से जार्जिया की ली गई एक खूबसूरत तस्वीर।

1980 से मन रहा विश्व पर्यटन दिवस

विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत 1980 से हुई है। UNWTO हर साल दुनिया के किसी देश में इसका आयोजन करती है। इसका लक्ष्य वैश्विक स्तर पर पर्यटन के जरिए सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक तथा आर्थिक मूल्यों को बढ़ाना है। दुनिया में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसका आयोजन होता है। इसके जरिए पर्यटकों की सुरक्षा से लेकर उनकी सुविधाओं का ख्याल रखा जाता है।

- Advertisement -spot_img

Related Posts

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here