हम कौन हैं ?
यात्रा किसे नहीं पसंद. हर कोई यात्रा करना चाहता है. इसका ये मतलब कतई नहीं कि दूरी तय कर लेने से ही यात्रा पूरी होती है. आप हमेशा दो तरह की यात्रा करते हैं. एक अपने मन के भीतर. जहां कल्पना के सागर में आप गोते लगाते हैं. दूसरी, किसी भी दिशा में आगे बढ़कर.. हम भी आपकी यात्रा में सहयात्री बनेंगे. यात्राओं को किस्सागोई की तरह आप तक पहुंचाएंगे. यायावरी की बेजोड़ कहानियां आपस में साझा करेंगे. हम और आप मिलकर यायावरों के संसार को आगे बढ़ाएंगे. जिंदगी में व्यस्त लोगों को भी उस देश और दुनिया से रूबरू कराएंगे. जिससे वो अनजान हैं. अनभिज्ञ हैं. तो आज से. अभी से TRAVELLINGLOVER के साथ शुरू करते हैं नई यात्रा.
हमारा उद्धेश्य
यायावरी करते-करते महसूस हुआ कि एक बड़ी आबादी है. जो घूमना चाहती है. देश और दुनिया को देखना चाहती है. लेकिन, जो लोग चाह कर भी यात्रा का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं. उन्हें घुमक्कड़ी के लिए प्रेरित करना है. देश और दुनिया के सौंदर्य को इतना बताना है कि वो बैग उठाएं और चल पड़े किसी नई यात्रा पर.
हमारे साथ करें काम
आप भी अगर घुमक्कड़ी के शौकीन हैं. जिंदगी में हर रंग को देखना चाहते हैं और उसे दूसरों को बताना चाहते हैं. तो देर मत कीजिए लिख भेजिए हमें web.travellinglover@gmail.com पर. साथ में यायावरी की कहानी बताती खूबसूरत फोटोज भेजनी तो बनती ही है.
सैर कर दुनिया की ग़ाफ़िल ज़िंदगानी फिर कहाँ… ज़िंदगी गर कुछ रही तो ये नौजवानी फिर कहाँ
