तो उठाइए बैग और निकल पड़िए पापीकोंडालू

पापीकोंडालू यात्रा की यायावरी चार कड़ियों में बताई गई. इस बार आपको दिखा रहे हैं सिर्फ फोटोज. जिसे देखकर आप भी #PAPIKONDALU की तरफ रूख करने के लिए बैग पैक करने में जुट जाएंगे. साथ ही जानें कैसे इस खूबसूरत जगह तक पहुंचा जाए.

स्टेशन पर सुबह की शुरुआत.

पहला पड़ाव भदरांचल
हैदराबाद के आस-पास रहनेवाले लोगों को यहां से ट्रेन और बस के जरिए भदरांचल स्टेशन पहुंचना होगा.
ट्रेन और बस से जाने में करीब 6 घंटे का समय लगता है.
सिकंदराबाद स्टेशन से कई ट्रेनें हैं. जो भदरांचल जाती है.

सुबह 5 बजे का नजारा.

भदरांचल मंंदिर का दर्शन
भदरांचल स्टेशन रोड से बस और निजी गाड़ियों से भदरांचल शहर पहुंचना होगा.
यहां से शहर पहुंचने में करीब 1 घंटे का समय लगता है.
इच्छा होने पर फेमस भदरांचल मंदिर और गोदावरी नदी का दर्शन कर सकते हैं.
मंदिर के पास कई ट्रैवल एजेंट मिलते हैं. यहां से पापीकोंडालू का पैकेज लेना होगा.
इसमें 1 से दो दिन तक का पैकेज मिलता है.
करीब 900 से 3500 रुपए तक का पर्यटकों को पैकेज दिया जाता है.
ऑनलाइन भी बुकिंग करवा सकते हैैैं. एपी टूरिज्म की वेबसाइट सर्च कर सकते हैं.

पोचोवरम बोटिंग प्वाइंट से स्टीमर की सुविधा.

यहां से स्टीमर की सुविधा
पैकेज के तहत किसी भी गाड़ी से ट्रैवेल एजेंट पोचोवरम बोटिंग प्वाइंट आपको पहुंचाएंगे.
यहां तक की दूरी करीब 70 किमी है. 2 घंटे तक का समय लगता है.
बेहद खूबसूरत नजारा देखते हुए आप पोचोवरम पहुंचते हैं.
यहां से पापीकोंडालू के लिए स्टीमर की सुविधा दी जाती है.

वॉटरफॉल के पास से खूबसूरती.

गोदावरी की सैर
नाश्ता कराए जाने के बाद स्टीमर खुलती है.
करीब 4 घंटे तक गोदावरी नदी में सफर के बाद पापीकोंडालू पहुंचते हैं
इस बीच आपको एक वॉटरफॉल के पास भी ले जाया जाता है.
शाम करीब 4 बजे तक आपक पापीकोंडालू पहुंचेंगे.
यहां भोजन के बाद कोलूर गांव में रूकने की व्यवस्था होती है.
कई पर्यटक यहां पैकेज के अनुसार एक-दो रात रूकते हैं.
कुछ लोग स्टीमर से शाम को वापस भी चले जाते हैं.
लेकिन, असली मजा पापीकोंडालू में रूकने में ही है.

पहाड़ियों के बीच बहती गोदावरी.
जीवन में जिंदगी देती है यात्रा.

- Advertisement -spot_img

Related Posts

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here