गोवा में इन 5 टिप्स का रखें ध्यान, यादगार होगा आपका सेलिब्रेशन

क्रिसमस और न्यू ईयर आते ही लोग सेलिब्रेशन में जुट जाते हैं। कहां जाएं, कहां नहीं जाएं इस बारे में इंटरनेट पर सर्चिंग में घंटों समय लगाते हैं। कोई गोवा का प्लान बनाता है तो कोई मनाली और काश्मीर की वादियों में जाना चाहता है। लेकिन, क्रिसमस और न्यू ईयर में टूरिस्ट लोकेशन पर काफी भीड़ होती है। लोगों को कई चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। गोवा जानेवाले साथियों को travellinglover.in को कुछ टिप्स दे रहा है। इससे आपको काफी राहत मिलेगी और छुट्टियां मजे में बितेगी

लोकेशन की सही जानकारी
– मस्ती के लिए बीच पर जाने से पहले अपने होटल के लोकेशन की सही जानकारी लें।
– भीड़ काफी होने की वजह से कई बार जानकारी के अभाव में टूरिस्ट को ज्यादा पैसे देने पड़ते हैं।
– अपने होटल तक आने के लिए पहले से ही गाड़ी बुक कर लें।
– देर रात होने पर कोई भी टैक्सी या प्राइवेट गाड़ी मालिक ज्यादा पैसों की डिमांड कर सकते हैं।
– अगर आप रात में ज्यादा ड्रंक्ड हैं और सही लोकेशन की जानकारी नहीं है तो दिक्कत हो सकती है।

मोबाइल नहीं लैंडमार्क पर करें भरोसा
– क्रिसमस और न्यू ईयर पर भीड़ काफी रहती है। इसलिए हमेशा अपने ग्रुप के साथ रहें।
– कई बार मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं करता है।
– शोरगुल ज्यादा होने की वजह से आवाज भी क्लियर नहीं आती है।
– इसलिए किसी भी ग्रुप मेंबर को अपने लैंडमार्क के बारे में जानकारी दें।
– बताए गए लैंडमार्क पर ही आप मौजूद रहें। इससे आपको परेशानी नहीं होगी।

पहले से होटल की करें बुकिंग
– अगर आपने काफी पहले गोवा में सेलिब्रेशन करने की तैयारी कर ली है।
– ऐसे में आपको पहले से होटल बुक करना ज्यादा अच्छा रहता है।
– क्योंकि, क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर आपको महंगाई का सामना करना पड़ सकता है।
– इस 2 महीने में होटल्स और टूरिज्म से जुड़े लोग सबसे ज्यादा कमाई करते हैं।

पार्किंग का रखें ध्यान
– अगर आप रेंट पर भी गाड़ी लेते हैं। और, घूमने के लिए कहीं जाते हैं।
– आप हमेशा भीड़-भाड़ वाली जगह से खास दूरी पर गाड़ी पार्क कीजिए।
– पार्किंग की व्यवस्था हो तो वहीं गाड़ी पार्क करने को प्राथमिकता दीजिए।
– क्योंकि, गलत जगह गाड़ी पार्क करने पर आपको नुकसान हो सकता है।

बीच किनारे खरीदारी से बचें
– बीच किनारे कई शॉप यहां मिलेंगे। यहां वाइन और बियर खरीदने पर महंगी मिल सकती है।
– क्रिसमस और न्यू ईयर पर बीच किनारे वाले दुकानदान प्रोडक्ट को महंगा कर देते हैं।
– आप बीच से दूर किसी शॉप से बियर और वाइन खरीद सकते हैं।
– यहां आपको सही दामों में ये मिल सकता है। इनका ख्याल रखना जरूरी है।

तो दोस्तों, क्रिसमस और न्यू ईयर को जमकर इंजॉय कीजिए। लेकिन, इन सावधानियों को भी बरतने की कोशिश कीजिए।

- Advertisement -spot_img

Related Posts

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here